Ind vs Pak T20 World Cup Match/Image Source: Social Media
इस्लामाबाद: Ind vs Pak T20 World Cup Match: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलेगी। शहबाज शरीफ ने यह टिप्पणी 4 फरवरी को कैबिनेट को संबोधित करते हुए की।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलने का स्पष्ट स्टैंड लिया है। क्रिकेट में भारत की नीतियां हमें मंजूर नहीं हैं। हमने यह फैसला सोच-समझकर किया है और हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं। खेल का मैदान राजनीति का स्थान नहीं होना चाहिए। बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मुकाबला प्रस्तावित है। हालांकि, शहबाज शरीफ के बयान के बाद इस मैच को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।
PM Shehbaz Sharif said “We will not play against India in the T20 World Cup. We have taken a stand that India’s policies in cricket are unacceptable. We stand with Bangladesh.”pic.twitter.com/sLzOfhIloS
— junaiz (@dhillow_) February 4, 2026
Ind vs Pak T20 World Cup Match: शहबाज शरीफ का यह बयान उन खबरों के कुछ दिन बाद आया है जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को अब तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है। एनडीटीवी सूत्रों के अनुसार पीसीबी सरकार के फैसले को लेकर आईसीसी को कोई आधिकारिक ईमेल नहीं भेजेगा। यदि पीसीबी आईसीसी को औपचारिक रूप से अपने फैसले की जानकारी नहीं देता है, तो भारत-पाकिस्तान मुकाबला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विवाद और बढ़ने की संभावना है। आईसीसी फिलहाल पीसीबी की ओर से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रही है।
Ind vs Pak T20 World Cup Match: सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के बहिष्कार के बावजूद भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो जाएगी। भारत 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए श्रीलंका पहुंचेगा और मैच से एक दिन पहले होने वाली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लेगा। नियमों के अनुसार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं आते हैं तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर दे देगा और भारत को दो अंक मिल जाएंगे। फिलहाल आईसीसी और क्रिकेट जगत की नजरें पीसीबी के अगले कदम पर टिकी हुई हैं क्योंकि आधिकारिक सूचना के बाद ही यह तय हो पाएगा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का अंतिम स्वरूप क्या होगा।