पोगाकार ने टूर डि फ्रांस का 15वां चरण जीता, रोगलिक ने बढ़त कायम रखी

पोगाकार ने टूर डि फ्रांस का 15वां चरण जीता, रोगलिक ने बढ़त कायम रखी

पोगाकार ने टूर डि फ्रांस का 15वां चरण जीता, रोगलिक ने बढ़त कायम रखी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 13, 2020 4:04 pm IST

ग्रांड कोलंबियर (फ्रांस), 13 सितंबर (एपी) तादेज पोगाकार ने रविवार को यहां टूर डि फ्रांस साइकिल रेस का 15वां चरण जीत लिया जबकि उनके साथी स्लोवेनियाई राइडर प्राइमोज रोगलिक ने पीली जर्सी बरकरार रखी।

पोगाकार ने ग्रांड कोलंबियर में अंतिम स्प्रिंट में रोगलिक को पछाड़कर अपनी दूसरे चरण की जीत हासिल की। रोगलिक अब भी पोगाकार पर 40 सेकेंड की कुल बढ़त बनाये हैं।

पिछले साल के विजेता इगन बर्नाल ने बढ़त गंवा दी। उन्होंने शीर्ष 10 से बाहर रहकर खिताब बरकरार रखने का मौका गंवा दिया है।

एपी नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में