कुछ देर पहले ली थी हैट्रिक, फिर पोलार्ड ने जड़ दिए 6 गेंद में 6 छक्के, देखें मैच का पूरा हाल

कुछ देर पहले ली थी हैट्रिक, फिर पोलार्ड ने जड़ दिए 6 गेंद में 6 छक्के, देखें मैच का पूरा हाल

कुछ देर पहले ली थी हैट्रिक, फिर पोलार्ड ने जड़ दिए 6 गेंद में 6 छक्के, देखें मैच का पूरा हाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 4, 2021 5:14 am IST

कूलिज ( एंटीगा ), चार मार्च ( एपी )। श्रीलंका के लेग स्पिनर अकिला धनंजय ने टी20 क्रिकेट के उतार चढाव एक ही मैच में देख लिये जब क्रिस गेल के विकेट समेत हैट्रिक लेने के बाद कीरोन पोलार्ड ने पहले मैच में उन्हें एक ओवर में छह छक्के जड़ डाले ।

पोलार्ड भारत के युवराज सिंह के बाद टी20 क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दूसरे और सभी प्रारूपों में तीसरे बल्लेबाज बन गए । युवराज ने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में यह कारनामा किया था ।

वेस्टइंडीज ने बुधवार को यह मैच 41 गेंद बाकी रहते चार विकेट से जीता । वेस्टइंडीज ने 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 134 रन बनाये ।

धनंजय टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 15वें और श्रीलंका के चौथे गेंदबाज बन गए । उन्होंने एविन लुईस (28), गेल (0) और निकोलस पूरन (0) को चौथे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर आउट किया ।

Read More News: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले शशिकला का राजनीति से संन्यास.. कही ये बड़ी बात

उनकी खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और अगले ही ओवर में पोलार्ड ने उन्हें मैदान के चारों ओर छक्के जड़े । अगले ओवर में जैसन होल्डर ने भी उन्हें पहली गेंद पर छक्का लगाया । इसके अलावा उनकी गेंद पर दो कैच भी छूटे ।

इससे पहले श्रीलंका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी । उसका स्कोर एक समय तीन विकेट पर 86 रन था लेकिन बारिश के कारण ब्रेक के बाद उसने छह विकेट 45 रन के भीतर गंवा दिये ।

Read More News: भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ 81 प्रतिशत प्रभावी, तीसरे चरण के परीक्षण के आए परिणाम

वेस्टइंडीज के लिये लुईस ने पहले ओवर की आखिरी तीन गेंद पर छक्के लगाये । इसके बाद धनंजय ने हैट्रिक लेकर दबाव बनाया । दो साल में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे गेल खाता भी नहीं खोल सके ।

वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय चार विकेट पर 62 रन था । इसके बाद पोलार्ड ने यह आक्रामक पारी खेली । वह 38 रन बनाकर डिसिल्वा की गेंद पर आउट हुए और अगली गेंद पर फेबियन एलेन भी अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन ड्वेन ब्रावो ने हैट्रिक नहीं बनने दी ।

Read More News: भाजपा हमें हिंदुत्व का पाठ ना पढ़ाएं, सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया- ठाकरे

ब्रावो ओर होल्डर ने वेस्टइंडीज को जीत तक पहुंचाया ।होल्डर 29 रन बनाकर नाबाद रहे ।

 

 

 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.