दीक्षा की खराब शुरुआत

Ads

दीक्षा की खराब शुरुआत

  •  
  • Publish Date - June 6, 2024 / 08:24 PM IST,
    Updated On - June 6, 2024 / 08:24 PM IST

हेल्सिंगबर्ग (स्वीडन), छह जून ( भाषा ) भारत की दीक्षा डागर ने गुरुवार को यहां वॉल्वो स्केंडिनेवियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत करते हुए तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया।

पुरुष वर्ग में शुभंकर शर्मा ने अच्छी शुरुआत करते हुए सात होल तक दो अंडर का स्कोर बना लिया है।

लगातार चौथे साल इस मिश्रित टूर्नामेंट में खेलते हुए दीक्षा ने एक बर्डी की लेकिन वह चार बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर तीन ओवर रहा।

स्केंडिनेवियन ओपन मिश्रित स्पर्धा है जिसमें डीपी विश्व टूर के 78 पुरुष और लेडीज यूरोपीय टूर की 78 महिला खिलाड़ी एक साथ मिलकर समान पुरस्कार राशि के लिए चुनौती पेश करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के डाइलन फ्रिटेली ने बोगी रहित सात अंडर 65 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है।

भाषा सुधीर पंत

पंत