प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को हराया, गुकेश फिर हारे

प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को हराया, गुकेश फिर हारे

प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को हराया, गुकेश फिर हारे
Modified Date: May 28, 2026 / 10:50 am IST
Published Date: May 28, 2026 10:50 am IST

ओस्लो, 28 मई (भाषा) आर प्रज्ञानानंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को यहां नॉर्वे शतरंज के तीसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में हराकर पूरे तीन अंक ले लिये ।

दूसरी ओर मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश का खराब फॉर्म जारी रहा जिन्हें अलीरजा फिरोजा ने आर्मागेडोन पर हराया चूंकि बाजी ड्रॉ रही थी ।

बुकारेस्ट में सुपरबेट शतरंज क्लासिक रोमानिया में शानदार प्रदर्शन करके आये प्रज्ञानानंदा ने उस लय को कायम रखा ।

इस जीत के बाद उनके 4.5 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं । फिरोजा 7.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं । गुकेश के 3.5 अंक है और वह छह खिलाड़ियों के ओपन वर्ग में चौथे स्थान पर हैं ।

प्रज्ञानानंदा ने 2024 में इसी टूर्नामेंट में क्लासिकल प्रारूप में पहली बार कार्लसन को हराया था ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में