प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में

प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में

प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 10, 2022 2:09 pm IST

मेलबर्न, 10 जनवरी ( भाषा ) भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने कोलंबिया के तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल इलाही गालान को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

विश्व रैंकिंग में 221वें स्थान पर काबिज प्रजनेश ने 119वीं रैंकिंग वाले गालान को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी ।

अब उनका सामना जर्मनी के मैक्समिलियन मार्टरर और क्रोएशिया के निनो एस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी भी दौड़ में हैं जो अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगे । वहीं अंकिता रैना महिला एकल वर्ग के क्वालीफायर में उतरेंगी ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में