प्रणवी फ्रांस में शीर्ष 20 में
प्रणवी फ्रांस में शीर्ष 20 में
ड्यूविले (फ्रांस), 27 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स दूसरे दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से यहां लेडीज यूरोपीय टूर के लाकोस्टे लेडीज ओपन डि फ्रांस में संयुक्त 16वें स्थान पर हैं।
प्रणवी का दो दौर के बाद कुल स्कोर चार अंडर है।
प्रतियोगिता में एक दौर का खेल बाकी है।
दीक्षा डागर भी दूसरे दौर में दो अंडर 69 के स्कोर से कट हासिल करने में सफल रहीं। एक अंडर के कुल स्कोर से वह संयुक्त 44वें स्थान पर हैं।
त्वेसा मलिक (74-72) और अवनि प्रशांत (73-74) कट हासिल करने में नाकाम रहीं जो एक ओवर पर तय किया गया था।
पिछले हफ्ले ला सेला ओपन का खिताब जीतने वाली कनाडा की ऐना हुआंग दूसरे दौर में सात अंडर 64 का स्कोर बनाने के बाद शीर्ष पर हैं।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


