प्रणवी शीर्ष दस में, दीक्षा कट से चूकी

Ads

प्रणवी शीर्ष दस में, दीक्षा कट से चूकी

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 07:22 PM IST

मजेंटा शोर्स (आस्ट्रेलिया), छह मार्च (भाषा) भारत की प्रणवी उर्स ने बोगीरहित छह अंडर 66 स्कोर करके आस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक गोल्फ के दूसरे दौर के बाद शीर्ष दस में जगह बना ली ।

पहले दौर में इवन पार 72 स्कोर करने वाली प्रणवी का कुल स्कोर छह अंडर है और वह संयुक्त सातवें स्थान पर है ।

भारत की दीक्षा डागर संयुक्त 22वें स्थान पर रहीं जबकि अवनि प्रशांत और हिताशी बख्शी भी कट में प्रवेश से चूक गई ।

केलसी बेनेट 68 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता