प्रणवी एक अंडर 70 के काड से संयुक्त 23वें स्थान पर

प्रणवी एक अंडर 70 के काड से संयुक्त 23वें स्थान पर

प्रणवी एक अंडर 70 के काड से संयुक्त 23वें स्थान पर
Modified Date: September 26, 2025 / 03:46 pm IST
Published Date: September 26, 2025 3:46 pm IST

ड्यूविले (फ्रांस), 26 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने लैकोस्टे लेडीज ओपन डि फ्रांस के पहले दौर में एक अंडर 70 के कार्ड से शुरूआत की जिससे वह भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ संयुक्त 23वें स्थान पर बनी हुई हैं।

अन्य भारतीयों के लिए दिन सामान्य रहा जिसमें दीक्षा डागर ने एक ओवर 72 का कार्ड बनाया जिससे वह संयुक्त 54वें स्थान पर हैं।

वहीं अवनि प्रशांत (73) संयुक्त 70वें और त्वेसा मलिक (74) संयुक्त 82वें स्थान पर बनी हुई हैं।

प्रणवी ने फ्रंट नाइन पर शुरुआत की जो इतना अच्छा नहीं रहा। दिन की उनकी पहली बर्डी 10वें होल पर लगी लेकिन 11वें होल पर वह एक शॉट ड्रॉप कर बैठीं। उन्होंने फिर 12वें होल पर बर्डी लगाई जबकि बाकी होल पार रहे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में