प्रणवी उर्स ने सत्र का तीसरा डब्ल्यूपीजीटी खिताब जीता

Ads

प्रणवी उर्स ने सत्र का तीसरा डब्ल्यूपीजीटी खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - June 10, 2022 / 07:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

बेंगलुरू, 10 जून (भाषा) मैसूर की युवा प्रणवी उर्स ने शुक्रवार को यहां अंतिम दौर में 72 का कार्ड खेलकर महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के सातवें चरण का खिताब अपने नाम किया जो सत्र की उनकी तीसरी ट्राफी है।

अठारह वर्ष की प्रणवी ने पहले और दूसरे दौर में 67 और 66 के कार्ड बनाये थे जिससे उनका कुल स्कोर 11 अंडर 205 रहा।

उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी जाहन्वी बख्शी ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह दो अंडर 214 के कुल स्कोर से विजेता से नौ शॉट पीछे दूसरे स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता मोना

मोना