प्रियानुज अंडर-19 और ऋत्विक अंडर-17 राष्ट्रीय चैंपियन बने
प्रियानुज अंडर-19 और ऋत्विक अंडर-17 राष्ट्रीय चैंपियन बने
देहरादून, 23 अप्रैल (भाषा) असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में तमिलनाडु के पी बी अभिनंद को हराकर बृहस्पतिवार को यहां जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का अंडर-19 लड़कों का एकल खिताब जीत लिया।
भट्टाचार्य ने 4-2 से जीत हासिल की।
तमिलनाडु के अभिनंद और एम आर बालमुरुगन ने अपने ही राज्य के एस के मेहान और उमेश कुमार पर 3-1 की जोरदार जीत के साथ युगल खिताब अपने नाम कर लिया।
वहीं अंडर-17 लड़कों के एकल वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा जिसमें जम्मू-कश्मीर के ऋत्विक गुप्ता ने ओडिशा के सार्थक आर्य को सात गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 4-3 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-17 लड़कों के युगल में साहिल रावत और धैर्य रावत ने अपने ही क्लब के साथी त्रिशाल राज कुमार और ऋषिकेश जगताप पर पांच गेम तक चले कड़े मुक़ाबले में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


