पीएसएल ने मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया

Ads

पीएसएल ने मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 04:17 PM IST

लाहौर, 14 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध होने के बावजूद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का विकल्प चुना था।

मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अनुबंध किया था लेकिन आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने की पेशकश की जिसके बाद उन्होंने पीएसएल से हटने का फैसला किया।

पिछले टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुजरबानी ने अब तक केकेआर के लिए दो मैच खेले हैं और ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लिए थे।

भाषा

पंत

पंत