Reported By: Roshan Soni
,Sitapur MLA Ramkumar Toppo | Photo Credit: AI
अंबिकापुर: Sitapur MLA Ramkumar Toppo छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार को पीटने के मामलें में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जहां नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने खुले मंच से सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर एक बड़ा आरोप लगाया है।
Sitapur MLA Controversy बताया कि विधायक के जीजा हत्या के आरोप में 10 से 15 सालों से जेल में बंद है और उनकी दीदी अपने पति को गलत तरीके से पैरोल पर छुड़ाने के लिए आधे अधूरे दस्तावेज लेकर उप तहसील कार्यालय राजापुर पहुंची थी और इधर विधायक रामकुमार शोध प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के लिए नायब तहसीलदार पर दबाव बना रहें थे।
लेकिन पैरोल पर छोड़ने लायक पेपर वर्क नहीं थे और बिना दस्तावेज चेक किए मैं कैसे हस्ताक्षर करता, वहीं नायब तहसीलदार अपने वीडियो में ये भी बोल रहें है कि विधायक बोलते है कि मैं निष्पक्ष जांच में पुलिस का साथ दूंगा, तो उन्होंने मेरे मारपीट का वीडियो क्यों डिलीट कराया। वहाँ मौजूद कई लोगों ने मुझे पीटते हुए का वीडियो बनाया था। लेकिन वो डिलीट क्यों कराया गया। हमारी जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रहीं है इसलिए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इकाई ने मेरे समर्थन में आईजी को ज्ञापन सौंपा है।
बता दें कि यह विवाद MLA की चचेरी बहन जेल से पैरोल पर रिहा होने के लिए जरूरी सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट (शोध क्षमता प्रमाण पत्र ) लेने के लिए उप-तहसील कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया कि रीडर अनुपस्थित हैं, और इस वजह से उनकी फाइल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। जिसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों को राजपुर उप-तहसील कार्यालय के पास बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की थी।