कल्याणी, 13 फरवरी (भाषा) चेन्नई सिटी के खिलाफ आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 2-0 की जीत के साथ पंजाब एफसी की टीम शनिवार को तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है।
पंजाब के लिए बाबा दियवारा ने 43वें जबकि रुपेर्ट नोनग्रुम 88वें ने गोल किये।
इस जीत के साथ ही पंजाब के आठ मैचों में 14 अंक हो गये है। रीयल कश्मीर और चर्चिल ब्रदर्स के एक समान सात मैचों में 13-13 अंक है लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण कश्मीर की टीम दूसरे स्थान पर है।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता