सिंधू, सेन कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Ads

सिंधू, सेन कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 7, 2023 / 11:58 AM IST,
    Updated On - July 7, 2023 / 11:58 AM IST

कैलगरी, सात जुलाई ( भाषा )दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

सिंधू ने अंतिम आठ में प्रवेश किया जब उनकी प्रतिद्वंद्वी जापान की नत्सुकी निदाइरा ने उन्हें वॉकओवर दिया । वहीं सेन ने ब्राजील के वायगोर कोल्हो को 31 मिनट में 21 . 15, 21 . 11 से हराया ।

सिंधू का सामना 2022 इंडोनेशिया मास्टर्स चैम्पियन गाओ फांग जी से होगा जिसने इस साल एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में चीन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी ।

सेन की टक्कर बेल्जियम के जूलियन कारागी से होगी ।

भारत के कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला प्री क्वार्टर फाइनल में दुनिया की सातवें नबर की इंडोनेशियाई जोड़ी मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से 9 . 21, 11 . 21 से हार गए ।

भाषा मोना

मोना