लॉस एंजिल्स, 21 फरवरी (भाषा) भारतीय मूल के तीन गोल्फर आरोन राय, अक्षय भाटिया और साहित थीगाला पीजीए टूर के सत्र के दूसरे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जेनेसिस इनविटेशनल में कट हासिल करने में सफल रहे।
पहले दौर में 66 का स्कोर बनाकर शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले राय ने दूसरे दौर में 70 का स्कोर किया और वह संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर हैं।
भाटिया (68-71) संयुक्त 21वें और थीगला (70-71) संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर हैं।
राय ने दूसरे दौर में चार बोगी की और पांच बर्डी लगाई। भाटिया ने तीन बर्डी और तीन बोगी जबकि थीगला ने दो बोगी और तीन बर्डी की।
मार्को पेंज और जैकब ब्रिजमैन ने रिवेरा कंट्री क्लब में सात अंडर 64 का स्कोर बनाया जिससे वे रॉरी मैकलॉराय के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
भाषा
पंत
पंत