बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे शुरू होने में विलंब

बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे शुरू होने में विलंब

बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे शुरू होने में विलंब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 3, 2021 10:16 am IST

वारसेस्टर, तीन जुलाई (भाषा) तेज बारिश के कारण शनिवार को यहां भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीसरा और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने में विलंब होगा।

इंग्लैंड की महिला टीम ने हालांकि शुरूआती दो मैच जीतकर श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी हुई है।

पहले वनडे में इंग्लैंड ने आठ विकेट से और दूसरे में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।

बारिश रूक गयी है लेकिन पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है क्योंकि पूरे दिन बारिश आने की संभावना है।

अंपायर भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर मैदान को देखकर फैसला करेंगे।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में