नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) असम के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए शुक्रवार कोराजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया।
संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद कप्तानी में बदलाव किया गया है।
चौबीस साल के रियान आईपीएल 2019 से राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं। इस तरह वह लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तानों में से एक बन गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने जारी एक बयान में रियान ने कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स पहले दिन से ही आईपीएल में मेरा घर रहा है। इस फ्रेंचाइजी ने मेरा समर्थन किया है, मुझे हर सत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। अब इस टीम की अगुआई करना बहुत खास है। यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं निभाना पसंद करूंगा। अपने कोच और नेतृत्व ग्रुप के साथ मिलकर दर्शकों को गर्व महसूस कराने के लिए उत्साहित हूं। ’’
भाषा नमिता मोना
मोना