राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 127 रन पर आउट किया

Ads

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 127 रन पर आउट किया

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 09:23 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 09:23 PM IST

गुवाहाटी, 30 मार्च (भाषा)राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के मौजूदा सत्र के अपने पहले मैच में सोमवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 19.4 ओवर में 127 रन पर आउट कर दिया।

चेन्नई के लिए जैमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन का योगदान दिया। उनके अलावा कार्तिक शर्मा (18) और सरफराज खान (17) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

भाषा

आनन्द

आनन्द