राजस्थान यूनाईटेड ने नामधारी एफसी को 3-1 से हराया

राजस्थान यूनाईटेड ने नामधारी एफसी को 3-1 से हराया

राजस्थान यूनाईटेड ने नामधारी एफसी को 3-1 से हराया
Modified Date: November 30, 2024 / 05:09 pm IST
Published Date: November 30, 2024 5:09 pm IST

श्री भैनी साहिब (पंजाब), 30 नवंबर (भाषा) राजस्थान यूनाईटेड एफसी ने शनिवार को यहां दूसरे हाफ में वापसी करते हुए आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान नामधारी एफसी को 3-1 से शिकस्त दी।

नामधारी एफसी ने 18वें मिनट में राजस्थान के डिफेंडर वायने वाज के आत्मघाती गोल की बदौलत बढ़त हासिल की।

राजस्थान ने 51वें मिनट में एलेन ओयारजुन के गोल से 1-1 से बराबरी हासिल की।

राजस्थान ने 73वें मिनट में सेमिंगमांग मंचोंग के गोल से बढ़त हासिल की और फिर वाज ने 85वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल दाग दिया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में