राजावत कोरिया ओपन के दूसरे दौर में

Ads

राजावत कोरिया ओपन के दूसरे दौर में

  •  
  • Publish Date - July 19, 2023 / 10:30 AM IST,
    Updated On - July 19, 2023 / 10:30 AM IST

योसू (कोरिया), 19 जुलाई (भाषा ) भारत के प्रियांशु राजावत कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं जिन्होंने स्थानीय खिलाड़ी चोइ जि हून को पुरूष एकल वर्ग में सीधे गेम में हराया ।

दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी ओरलियंस मास्टर्स विजेता राजावत ने चोइ को 42 मिनट में 21 . 15, 21 . 19 से हराया । अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के कोडाइ नराओका से होगा ।

वहीं किरण जॉर्ज पहले दौर की बाधा पार नहीं कर सके और चीनी ताइपै के वांग जू वेइ से 17 . 21, 9 . 21 से हार गए ।

बी सुमीत रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को कोरिया के सोंग हयून चो और ली जुंग हयून की जोड़ी ने मिश्रित युगल के पहले दौर में 23 . 21, 13 . 21, 21 . 12 से हराया ।

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर छह स्तरों पर बंटा है जिनमें विश्व टूर फाइनल्स, सुपर 1000 चार, सुपर 750 छह , सुपर 500 सात और सुपर 300 स्तर के 11 टूर्नामेंट शामिल हैं ।

भाषा मोना

मोना