T20 World Cup: टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, ये वजह जान करोड़ों फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

T20 World Cup: टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, ये वजह जान करोड़ों फैंस को लगेगा झटका Jadeja ruled out of T20 World Cup

T20 World Cup: टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, ये वजह जान करोड़ों फैंस को लगेगा तगड़ा झटका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 3, 2022 7:19 pm IST

नयी दिल्ली। भारत के सीनियर आल राउंडर रविंद्र जडेजा आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में नहीं खेल पायेंगे क्योंकि उन्हें घुटने की सर्जरी करानी होगी जिसके कारण वह अनिश्चित समय तक खेल से बाहर रहेंगे।

Jadeja ruled out of T20 World Cup : जडेजा एशिया कप में पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ पहले दो मैचों में खेले थे। वह अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम में जरूरी संतुलन देते हैं जिससे 33 साल के इस अनुभवी बायें हाथ के स्पिनर की अनुपस्थिति रोहित शर्मा की टीम के लिये बड़ा झटका होगी।

यह  भी पढ़ें : गुलामी के बोझ से उतरा भारतीय नौसेना का झंडा, पीएम मोदी ने रिलीज किया नया झंडा

अभी पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह ‘एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल)’का मामला है जिससे उबरने में छह महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। लेकिन कुछ हद तक कहा जा सकता है कि जडेजा कम से कम तीन महीनों के लिये खेल से बाहर रहेंगे।

यह  भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, एक महिला समेत 3 लोगों की मौत

 

अपने सीनियर करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में जडेजा ने सभी प्रारूपों में करीब 630 मैचों में 7000 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी कर 897 विकेट झटके हैं जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और आईपीएल मैच शामिल हैं। सीनियर स्तर पर उन्होंने 13,000 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिये उन्हें काफी समय लगेगा क्योंकि उन्हें सर्जरी के बाद कड़े ‘रिहैब’ से भी गुजरना होगा।

(कुशान सरकार)

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में