रायुडू को एचसीए का क्रिकेट संचालन प्रमुख नियुक्त किया गया

रायुडू को एचसीए का क्रिकेट संचालन प्रमुख नियुक्त किया गया

रायुडू को एचसीए का क्रिकेट संचालन प्रमुख नियुक्त किया गया
Modified Date: May 5, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: May 5, 2026 9:37 pm IST

हैदराबाद, पांच मई (भाषा) भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू को मंगलवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) का क्रिकेट संचालन प्रमुख नियुक्त किया गया।

हैदराबाद के पूर्व कप्तान 40 साल के रायुडू तुरंत प्रभाव से तीन साल के शुरुआती कार्यकाल के लिए पद संभालेंगे।

रायुडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि न्यायमूर्ति पी नवीन राव (एसएमसी), एम जीवन रेड्डी (सचिव, एचसीए) और शीर्ष परिषद ने मुझे एचसीए के क्रिकेट संचालन प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है।’’

रायुडू ने कहा कि वह व्यवस्था के कुछ पहलुओं को बेहतर बनाना चाहते हैं।

रायुडू ने कहा, ‘‘कुछ चीजों को ठीक करने का यह एक शानदार मौका है।’’

रायुडू ने भारत के लिए 58 एकदिवसीय और छह टी20 मैच खेले हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में