आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती
आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती
अहमदाबाद, 31 मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (नाबाद 75 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया।
आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए। फिर टीम ने कोहली की बदौलत यह लक्ष्य 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया।
आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट चटकाए। कृणाल पंड्या ने 23 रन देकर एक विकेट झटका।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


