आरसीबी ने आईपीएल क्वालीफायर में टाइटंस को दिया 255 रन का लक्ष्य
आरसीबी ने आईपीएल क्वालीफायर में टाइटंस को दिया 255 रन का लक्ष्य
धर्मशाला, 26 मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर मैच में मंगलवार को यहां बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 254 रन बनाए।
आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने महज 33 गेंद में सबसे ज्यादा नाबाद 93 रन का योगदान दिया। अनुभवी विराट कोहली और कृणाल पंड्या ने 43-43 रनों की पारियां खेलीं।
टाइटंस के लिए कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए।
भाषा आनन्द आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


