Family Death Case Andhra Pradesh: लॉज के कमरे में इस हाल में मिले एक ही परिवार के 5 सदस्य, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में फैली सनसनी

Ads

Family Death Case Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव लॉज के कमरे में मिले हैं।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 07:57 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 07:59 PM IST

Family Death Case Andhra Pradesh/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव लॉज के कमरे में मिले हैं।
  • शव मिलने के बाद समूहिक आत्महत्या का अंदाजा लगाया जा रहा है।
  • परिवार में अकेले कमाने वाले सुधाकर ऑटो रिक्शा चलाकर पूरे घर का खर्च उठाते थे।

Family Death Case Andhra Pradesh: अमरावती: आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर के पास बडेरा चौल्ट्री में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव लॉज के कमरे में मिले हैं। शव मिलने के बाद समूहिक आत्महत्या का अंदाजा लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि मामला बेहद गंभीर है और आर्थिक तंगी के कारण सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है।

लॉज के कमरे में मिले शव

मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के बाथलापल्ली गांव के निवासियों के तौर पर हुई है। इनमें गोगुला आदिलक्ष्मी (50), मलेश्वरी (45), पी सुधाकर (36), श्रीदेवी (33) और मणिकंटा (15) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, परिवार 20 अगस्त को ऑटो रिक्शन से इस तीर्थ स्थल पर पहुंचा था। उन्होंने लॉज कमरा नंबर 11 में स्टे किया था। वह सभी कई दिनों से कमरे के अंदर ही रह रहे थे। बाद में कमरे से तेज बदबू आने पर लॉज के कर्मचारियों ने पुलिस की सूचना दी।

पुलिस की टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में हुई दाखिल

Family Death Case Andhra Pradesh: सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा। पुलिस की टीम को बाथरूम के अंदर तीन महिलाओं के शव मिले। वहीं दो लोग छत के पंखे से लटके हुए थे। आत्मकुर के डीएसपी रामंजनेयुलु ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया है कि परिवार ने शायद गंभीर आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया था। परिवार में अकेले कमाने वाले सुधाकर ऑटो रिक्शा चलाकर पूरे घर का खर्च उठाते थे।

जांच में आगे जानकारी सामने आई है कि परिवार कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा था। ख़बरों की मानें तो परिवार के सभी पांच सदस्य, जिनमें सुधाकर, दो बड़ी बहनें, एक छोटा भाई और उनका भतीजा, लंबे वक्त से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी पीड़ित थे।

पुलिस ने बताई घटना की वजह

Family Death Case Andhra Pradesh: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मंगलवार को यहां वड्डे सतरम में एक कमरे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिला है कि स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने घटना की आगे जांच करने के लिए औपचारिक मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-