RCB Vs MI IPL Match Raipur: रोहित, हार्दिक समेत मुंबई की पूरी टीम पहुंची रायपुर, इस दिन आरसीबी से होगी भिड़ंत, जल्दी यहां से बुक करें टिकट

RCB Vs MI IPL Match Raipur: रोहित, हार्दिक समेत मुंबई की पूरी टीम पहुंची रायपुर, इस दिन आरसीबी से होगी भिड़ंत, जल्दी यहां से बुक करें टिकट

RCB Vs MI IPL Match Raipur: रोहित, हार्दिक समेत मुंबई की पूरी टीम पहुंची रायपुर, इस दिन आरसीबी से होगी भिड़ंत, जल्दी यहां से बुक करें टिकट

RCB Vs MI IPL Match Raipur/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 6, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: May 6, 2026 5:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में 10 और 13 मई को IPL 2026 के दो बड़े मुकाबले
  • MI टीम पहुंची, एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़
  • टिकट बुकिंग शुरू, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी ट्रैफिक

रायपुर RCB Vs MI IPL Match Raipur 2026 : राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच 10 मई को होने वाले मैच के लिए आज मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर (RCB Vs MI IPL Match Raipur) पहुंच गई है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्या कुमार यादव समेत टीम के सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गए है, इस दौरान क्रिकेट फैंस खिलाड़ियों को देखने उमड़ पड़ी।

आपको बता दें इस सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 (RCB Vs MI IPL Match Raipur) के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद 13 मई को बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

7:30 बजे से शुरू होंगे मुकाबले

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। मुंबई इंडियंस की टीम आज राजधानी पहुँच गई है। कल मैदान पर प्रैक्टिस करने उतरेगी। वही आरसीबी (RCB Vs MI IPL Match Raipur) की टीम 8 मई को रायपुर पहुँच सकती है।

BookMyShow से कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट बुक

अब 10 मई को होने वाले मैच (RCB Vs MI IPL Match Raipur) के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीद सकते हैं। टिकट विंडो खुलते ही आधी से ज्यादा सीट बुक दिखा रही है वहीं वेबसाइट भी हैंग हो गई। जिससे क्रिकेट प्रेमी अब बेचैन नजर आ रहे हैं।

RCB की वेबसाइट से होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री

दरअसल, RCB (RCB Vs MI IPL Match Raipur) ने अपने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कल से मैच के टिकट RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। RCB ने किक्रेट प्रेमियों को ये भी सलाह दी है कि किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप से निकली टिकट न खरीदें।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में