IPL 2026 RCB vs SRH: RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में SRH को इतने विकेट से दी मात, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल

Ads

RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में SRH को इतने विकेट से दी मात, RCB vs SRH IPL 2026 First Match Highlights

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 11:35 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 12:21 AM IST

बेंगलुरु: IPL 2026 RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज किया। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ईशान किशन ने शानदार 80 रनों की पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन का योगदान दिया। RCB की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर के बावजूद नियंत्रित रखा।

कोहली-पडिक्कल ने दिलाई आसान जीत201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत शानदार रही। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद रजत पाटीदार ने 31 रनों का योगदान देते हुए मैच को आसानी से RCB के पक्ष में मोड़ दिया। टीम ने महज 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की गेंदबाजी इस मुकाबले में प्रभावी नहीं रही। डेविड पेन ने 2 विकेट लिए, जबकि जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

IPL 2026 RCB vs SRH: मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 18 रनों के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। अभिषेक 7 रन बनाकर डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज जैकब डफी का शिकार बने। फिर डफी ने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड (11 रन) को भी चलता किया। डफी ने इसके बाद नीतीश रेड्डी (1 रन) को पवेलियन भेजा। नीतीश के आउट होने के समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 29/3 था। यहां से कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. ईशान ने इस पार्टनरशिप के दौरान 7 चौके और दो छक्के की मदद से 27 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. क्लासेन 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी. फिर सुयश शर्मा ने सलिल अरोड़ा को 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11:

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11:

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: डेविड पेन