रियल कश्मीर ने श्रीनिधि डेक्कन को 2-0 से हराया
रियल कश्मीर ने श्रीनिधि डेक्कन को 2-0 से हराया
श्रीनगर, 19 अप्रैल (भाषा) अहतीब अहमद डार और ओइनाम सनातोम्बा सिंह के गोलों की बदौलत रियल कश्मीर एफसी ने रविवार को यहां खेले गए आई-लीग (इंडियन फुटबॉल लीग) मुकाबले में श्रीनिधि डेक्कन एफसी को 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
इस जीत से ‘स्नो लेपर्ड्स’ को बड़ी राहत मिली है। टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है और रेलिगेशन से बचने की उसकी उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं।
श्रीनिधि डेक्कन एफसी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका चूक गई और पहले चरण का अंत 15 अंकों के साथ किया।
मैरियस ओबेकोप को दोनों गोलों में मदद करने और शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


