मुंबई, 18 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के छह बागी सांसद शुक्रवार को पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल नहीं होंगे। इनके शिवसेना में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाला गुट, दोनों ही शुक्रवार को अविभाजित शिवसेना का स्थापना दिवस मनाएंगे।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना (उबाठा) के छह सांसद इस अवसर पर शिंदे नीत शिवसेना में शामिल होंगे। ‘व्हिप’ जारी होने के बावजूद इन सांसदों ने अपनी पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।
लेकिन सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को ये सांसद शिंदे नीत पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश