कपिला . क्रास्टो की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में हारी

Ads

कपिला . क्रास्टो की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में हारी

  •  
  • Publish Date - April 11, 2025 / 04:23 PM IST,
    Updated On - April 11, 2025 / 04:23 PM IST

निंगबो (चीन), 11 अप्रैल (भाषा) भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त तांग चुन मान और सी यिंग सुएत की जोड़ी से हार गई ।

कपिला और क्रास्टो टूर्नामेंट में आखिरी भारतीय चुनौती बचे थे जिन्हें 20 . 22, 13 . 21 से पराजय का सामना करना पड़ा ।

इससे पहले पी वी सिंधू (महिला एकल), किरण जॉर्ज और प्रियांशु राजावत ( पुरूष एकल) और हरिहरन अमसाकारूनन और रूबान कुमार ( पुरूष युगल) प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए ।

भाषा मोना नमिता

नमिता