रेड्डी अपने टी20 खेल को अगले स्तर पर ले जाने में सफल रहे हैं: फैंकलिन

Ads

रेड्डी अपने टी20 खेल को अगले स्तर पर ले जाने में सफल रहे हैं: फैंकलिन

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 09:03 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 09:03 PM IST

मुल्लांपुर, 26 मई (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रैंकलिन ने मंगलवार को कहा कि नितीश रेड्डी ने पिछले इंडियन प्रीमियर लीग सत्र की तुलना में इस बार अपने खेल में काफी सुधार किया है और अधिक जिम्मेदार ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं।

फ्रैंकलिन ने कहा कि रेड्डी ने इस सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और वह पहले की तुलना में ज्यादा फिट और आत्मविश्वासी नजर आए हैं।

फ्रैंकलिन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘रेड्डी को पिछले सत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने उस अनुभव से काफी सीख ली।’’

फ्रैंकलिन के अनुसार, ‘‘इस सीजन में रेड्डी को टीम में एक अलग भूमिका मिली है। वह निचले क्रम में, खासकर अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए कई अहम पारियां खेल रहे हैं और मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।’’

इस आईपीएल में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए रेड्डी ने 13 मैचों में सात विकेट लिए हैं और 264 रन बनाए हैं, जबकि पिछले सत्र में उन्होंने सिर्फ 30 गेंदें फेंकी थीं और 182 रन बनाए थे।

फ्रैंकलिन ने कहा, ‘उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। अभियान के शुरुआती दौर में बल्ले से वह पहले की तरह ही आत्मविश्वास से भरे नजर आए हैं। शुरुआती कुछ मैचों में उन्होंने कुछ छोटी पारियां खेलकर और साझेदारियां करके अपनी तैयारी को साबित किया है।’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरकर अपनी भूमिका निभाने का आत्मविश्वास मिलता है। पिछले साल की तुलना में इस साल उनकी भूमिका थोड़ी गहरी रही है, जैसे कि पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए छह या सात ओवर शेष रहते आना। उन्होंने पारी को खत्म करने में और गेंदबाजी में भी हमारे लिए कुछ शानदार छोटी पारियां खेली हैं।’’

न्यूजीलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘उन्हें गेंदबाजी की शुरुआत में भी इस्तेमाल किया गया है, उन्हें बीच में भी इस्तेमाल किया गया है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके लिए मैच में उतरने का सबसे अच्छा मौका क्या होगा। इस साल हमारे लिए उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है।’’

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द