सतीशन ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से की मुलाकात, केंद्र-राज्य मुद्दों पर की चर्चा

Ads

सतीशन ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से की मुलाकात, केंद्र-राज्य मुद्दों पर की चर्चा

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 09:02 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और केंद्र-राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर होने वाले खर्च को राज्य की कुल ऋण सीमा से बाहर रखने का अनुरोध किया।

केरल के मुख्यमंत्री के रूप में 18 मई को पदभार संभालने वाले सतीशन ने कहा कि राज्य वित्तीय संकट का सामना कर रहा है और उनकी सरकार राज्य के वित्त के बारे में एक श्वेत पत्र जारी करेगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र या अंकेक्षित खाते उपलब्ध नहीं होने जैसी जो भी समस्याएं परियोजनाओं के लिए केंद्रीय वित्त पोषण में बाधा डाल रही है, उसकी जांच की जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए केरल ने 5,580 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और राज्य यह मांग कर रहा है कि इस राशि को राज्य की ऋण लेने की सीमा से छूट दी जाए। यह सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 3.5 प्रतिशत है।

इस सीमा में से 0.5 प्रतिशत हिस्सा सशर्त है, जो विद्युत क्षेत्र के लिए उपयोग किए जाने पर निर्भर है।

सतीशन ने कहा कि उन्होंने केंद्र से छूट प्रदान करने का अनुरोध किया है क्योंकि राज्य अब केवल कम मात्रा में ही ऋण ले सकता है।

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ हुई बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र-राज्य से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई तथा उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री ने ‘सिल्वरलाइन सेमी-हाई स्पीड’ रेल परियोजना के संबंध में कहा कि इस परियोजना को केंद्र और पिछली राज्य सरकार ने रद्द कर दिया था।

भाषा यासिर रमण

रमण