मान्या बलानी ने अखिल भारतीय शतरंज में एजीएम राजवीर नाहर को हराया

Ads

मान्या बलानी ने अखिल भारतीय शतरंज में एजीएम राजवीर नाहर को हराया

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 09:01 PM IST

मुंबई, 26 मई (भाषा) मान्या बलानी (1653) ने मंगलवार को मुंबई फिडे रेटेड अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स के चौथे सत्र में उच्च रैंक वाले एजीएम राजवीर नाहर (1801) को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया।

मान्या ने काले मोहरों से खेलने के बावजूद 35 चालों में जीत दर्ज की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रेयांश सोमैया (1973) ने विहान रवि राव (1725) पर शानदार जीत के साथ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा, जबकि रेयांश वेंकट (1906) ने अहान कटारुका (1686) को हराकर शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाए रखी।

आर्यन सिस्टा (1658) और कुश अजय अग्रवाल (1835) के बीच कड़ा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जबकि एक अन्य उलटफेर में ध्रुव मुथे (1619) ने मयूरेश पारकर (1781) पर विजय प्राप्त की।

भाषाा

आनन्द

आनन्द