रिद्धिमा और हिताशी स्विस लेडीज ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर
रिद्धिमा और हिताशी स्विस लेडीज ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर
जुग (स्विट्जरलैंड), 14 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर रिद्धिमा दिलावरी और हिताशी बख्शी यहां स्विस लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर रहीं।
रिद्धिमा और हिताशी दोनों ने अंतिम दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया। रिद्धिमा ने तीन बर्डी और एक बोगी की जबकि हिताशी ने चार बर्डी और दो बोगी की। दोनों का कुल स्कोर चार अंडर रहा।
टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही चार अन्य भारतीय गोल्फर वाणी कपूर, स्नेहा सिंह, त्वेसा मलिक और प्रणवी उर्स कट हासिल करने में नाकाम रहीं थी।
इस बीच इंग्लैंड का एलिस ह्युसन ने अंतिम दौर चार अंडर 67 के स्कोर से कुल पांच शॉट की बढ़त के साथ अपना तीसरा यूरोपीय टूर खिताब जीता।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


