Rishabh Pant Latest News: जब आधी रात ऋषभ पंत ने इस राज्य के सीएम को किया टैग, कर दी ये बड़ी डिमांड….वायरल हो रहा पोस्ट

Rishabh Pant Latest News: जब आधी रात ऋषभ पंत ने इस राज्य के सीएम को किया टैग, कर दी ये बड़ी डिमांड....वायरल हो रहा पोस्ट

Rishabh Pant Latest News: जब आधी रात ऋषभ पंत ने इस राज्य के सीएम को किया टैग, कर दी ये बड़ी डिमांड….वायरल हो रहा पोस्ट

Rishabh Pant Latest News: जब आधी रात ऋषभ पंत ने इस राज्य के सीएम को किया टैग, कर दी ये बड़ी डिमांड....वायरल हो रहा पोस्ट /image: Social Media

Modified Date: August 8, 2026 / 07:50 am IST
Published Date: August 8, 2026 7:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत ने आधी रात CM पुष्कर सिंह धामी को सोशल मीडिया X पर टैग किया
  • दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपना घर बनाने की इच्छा जताई
  • पंत ने कहा- जमीन का एक मामला 3 साल से अटका हुआ है

Rishabh Pant Latest News: 15 अगस्त से शुरू होने जा रही श्रीलंका दौरे के बीच टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से एक ऐसी डिमांड कर दी है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ऋषभ पंत ने आधी रात सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म (Rishabh Pant X Post) पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसने हर किसी को चौंका दिया। पंत ने आधी रात को सीधे मुख्यमंत्री को टैग करते हुए जमीन खरीदने में मदद मांगी है।

जानें पोस्ट में क्या लिखा? (Rishabh Pant X Post)

Rishabh Pant Uttarakhand News ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मुझे यहाँ आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि ज़मीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ़-सुथरी ज़मीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, एक ज़मीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था। सब कुछ छोड़कर मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूँ और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूँ। कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा।’

सरकार से उनकी तय दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूँ (Rishabh Pant CM Dhami)

पंत (Rishabh Pant Latest News) ने आगे लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाज़त दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूँ ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूँ। कृपया इसमें मेरी मदद करें। सच कहूँ तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूँ।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.