Rishabh Pant Quits LSG Captaincy: IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, अचानक लिए गए फैसले से हर कोई हुआ हैरान, आप भी जानें क्या है वजह

Ads

Rishabh Pant Quits LSG Captaincy: दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 07:09 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 07:14 PM IST

Rishabh Pant Quits LSG Captaincy/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी।
  • IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला।
  • फ्रेंचाइजी ने स्वीकार की पंत की कप्तानी छोड़ने की बात।

Rishabh Pant Quits LSG Captaincy: नई दिल्ली: दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से मुक्त कर दिया है। टीम इस सत्र में 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के बाद सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर भी पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। (Rishabh Pant Quits LSG Captaincy) उन्होंने इस सत्र में 14 पारियों में सिर्फ 312 रन बनाए।

पंत न खुद कही कप्तानी छोड़ने की बात

एलएसजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) यह औपचारिक रूप से घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है और फ्रेंचाइजी ने उनके अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।’’

फ्रेंचाइजी ने पंत की मांग को किया स्वीकार

Rishabh Pant Quits LSG Captaincy:  इस बयान में मूडी ने कहा, ‘‘ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है।’’ ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा, ‘‘ये फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के तौर पर ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। (Rishabh Pant Quits LSG Captaincy) अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।’’

लखनऊ ने पंत को खरीदा था 27 करोड़ में

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा था। (Rishabh Pant Quits LSG Captaincy)  उसी सीजन उन्हें टीम की कप्तानी मिली, लेकिन टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। 2026 सीजन में लखनऊ टीम का और भी बुरा हाल हुआ, क्योंकि वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।

इन्हे भी पढ़ें:-