रोनाल्डो ने गुस्से में फेंक दिया था आर्मबैंड, सर्बिया में 55 लाख में नीलाम ..6 माह के बच्चे के इलाज में खर्च होगी राशि

रोनाल्डो ने गुस्से में फेंक दिया था आर्मबैंड, सर्बिया में 55 लाख में नीलाम ..6 माह के बच्चे के इलाज में खर्च होगी राशि

रोनाल्डो ने गुस्से में फेंक दिया था आर्मबैंड, सर्बिया में 55 लाख में नीलाम ..6 माह के बच्चे के इलाज में खर्च होगी राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: April 2, 2021 2:22 pm IST

बेलग्रेड, दो अप्रैल (एपी) पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले सप्ताह विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के दौरान यहां गुस्से में जिस ‘आर्मबैंड’ को मैदान पर फेंका था उसके लिए एक अज्ञात व्यक्ति ने चैरिटी (परोपकार) नीलामी में 64,000 यूरो (लगभग 55.22 लाख रुपये) की बोली लगायी। सर्बिया की सरकारी टेलीविजन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, PM मोदी कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, लॉकडाउन को लेकर हो सकती है चर्चा

सर्बिया के एक मानवतावादी समूह ने रीढ़ की हड्डी की बीमारी का सामना कर रहे छह महीने के बच्चे के चिकित्सा उपचार के लिए पैसे जुटाने के लिए इस नीले रंग की आर्मबैंड के लिए ऑनलाइन नीलामी का आयोजन किया था।

पढ़ें- इन जिलों में टोटल लॉकडाउन लागू, खुली रहेंगी शराब दु…

पिछले सप्तान सर्बिया के खिलाफ मैच के आखिरी क्षणों में रोनाल्डो के गोल को अमान्य करार दिया गया था जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गये थे। यह मैच 2-2 से ड्रा रहा था।

पढ़ें- प्रदेश के इन 4 जिलों में तीन दिन का टोटल लॉकडाउन, इ…

ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय उन्होंने अपने ‘आर्मबैंड’ को गुस्से में मैदान के सामने फेंक दिया था। मैच के बाद अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने इसे चैरिटी समूह को दे दिया। इस हरकत के लिए हालांकि रोनाल्डो की काफी आलोचना हुई थी।

 


लेखक के बारे में