RR vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया, बल्लेबाजों ने किया कमाल

RR vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटन्स की 10 मुकाबलों में यह सातवीं जीत रही और वह अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसने 10 में से पांच मुकाबले जीते हैं और वह प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर कायम है। लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर कायम है।

RR vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया, बल्लेबाजों ने किया कमाल
Modified Date: May 6, 2023 / 12:00 am IST
Published Date: May 6, 2023 12:00 am IST

RR vs GT, IPL 2023:आईपीएल के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया है। 5 मई (शुक्रवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मैच में राजस्थान की टीम 118 रन बना सकी। जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 13.5 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया। गुजरात की जीत में स्पिन गेंदबाज राशिद खान की अहम भूमिका रही जिन्होंने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।

गुजरात टाइटन्स की 10 मुकाबलों में यह सातवीं जीत रही और वह अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसने 10 में से पांच मुकाबले जीते हैं और वह प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर कायम है। लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर कायम है।

टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स को इम्पैक्ट प्लेयर शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.4 ओवरों में 71 रनों की साझेदारी की। गिल को युजवेंद्र चहल ने आउट किया। गिल ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे। गिल के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और साहा ने मिलकर टीम को टारगेट तक पहुंचा दिया। ऋद्धिमान साहा ने 34 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 41 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। हार्दिक पंड्या की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 39 रन कूट डाले। हार्दिक ने अपनी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

read more: आदिवासी समाज की हुंकार, 23 के चुनाव में आरपार ? आदिवासी समाज के चुनाव लड़ने के ऐलान से किसे फायदा किसे नुकसान?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में जोस बटलर का विकेट गंवा दिया, जो हार्दिक पंड्या की गेंद पर मोहित शर्मा के हाथों लपके गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई। पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी इस मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर मोहित शर्मा की थ्रो पर रन आउट हो गए। यशस्वी के आउट होने के बाद राजस्थान ने कप्तान सैमसन, आर. अश्विन और रियान पराग के विकेट लगातार अंतराल गंवा दिए।

reaed more: CGPSC ने दी बड़ी जानकारी, खत्म होगा साढ़े 4 लाख उम्मीदवारों का इंतजार, जारी होंगे इन परीक्षाओं के रिजल्ट 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com