मुक्केबाज सचिन पुरूषों के 57 किलो प्री क्वार्टर फाइनल में

मुक्केबाज सचिन पुरूषों के 57 किलो प्री क्वार्टर फाइनल में

मुक्केबाज सचिन पुरूषों के 57 किलो प्री क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: September 26, 2023 / 01:50 pm IST
Published Date: September 26, 2023 1:50 pm IST

हांगझोउ, 26 सितंबर ( भाषा ) भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषो के 57 किलो वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

विश्व युवा चैम्पियनशिप 2021 विजेता सचिन ने इंडोनेशिया के प्रतिद्वंद्वी को आसानी से हराया ।

अब उनका सामना कुवैत के तुर्की अबुकुतेलाह से होगा ।

वहीं नरेंदर बरवाल प्लस 92 किलोवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में किर्गीस्तान के इलकोरो यूलू ओमात्बेक से खेलेंगे ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में