सहदेव यादव दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष चुने गए
सहदेव यादव दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष चुने गए
अहमदाबाद, 14 मई (भाषा) भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष सहदेव यादव को बृहस्पतिवार को यहां स्थानीय संस्था के नए पदाधिकारियों के चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (एसएडब्ल्यूएफ) का प्रमुख चुना गया।
यादव अभी भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष, राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन महासंघ के उपाध्यक्ष और एशियाई भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष के सहायक के तौर पर काम कर रहे हैं।
यादव ने दक्षिण एशियाई देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और एथलीट विकास कार्यक्रम, कोचिंग मानक और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागिता में सुधार के जरिए भारोत्तोलन के विकास के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
सबीना यादव को दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। वह अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की ‘इनोवेशन’ समिति की सदस्य और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की संयुक्त सचिव हैं।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


