साहिल पंवार हैदराबाद एफसी से ओडिशा एफसी ट्रांसफर हुए
साहिल पंवार हैदराबाद एफसी से ओडिशा एफसी ट्रांसफर हुए
हैदराबाद, 14 मई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम हैदराबाद एफसी ने रक्षापंक्ति के अपने युवा खिलाड़ी साहिल पंवार को ओडिशा एफसी को अघोषित रकम के साथ ट्रांसफर ( टीमों के बीच करार से खिलाड़ी को सौपना) किया।
हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को बताया कि पंवार एक जून से अपनी नयी टीम से जुड़ेंगे।
पंवार 2019 में हैदराबाद एफसी से जुड़े थे और उनके टीम के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल थे। इस 21 साल के खिलाड़ी को हालांकि पिछले सत्र में मैदान में उतरने का ज्यादा मौका नहीं मिला।
भारत के युवा टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके पंवार ने हैदराबाद के लिए 15 मैच खेले है।
हैदराबाद एफसी से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ क्लब साहिल पंवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।’’
भाषा आनन्द मोना
मोना

Facebook


