साइ ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मंजूर की
साइ ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मंजूर की
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने हाल में आयरलैंड में खत्म हुई आईबीएसएफ विश्व पुरुष बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी के लिए आर्थिक सहायता मंजूर की है।
इसके तहत 2026 के विश्व चैंपियन सौरव कोठारी, कई बार के वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी और कोच अशोक शांडिल्य को मदद दी गई है।
यह चैंपियनशिप बुधवार को खत्म हुई। इसमें इन तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल संघों को सहायता (एएनएसएफ) योजना के तहत सरकार से मिले फंड से हिस्सा लिया।
साइ ने टीम की भागीदारी के लिए भारतीय बिलियर्ड्स एंव स्नूकर महासंघ (बीएसएफआई) को लगभग 6.46 लाख रुपये के खर्च की मंजूरी दी। इस खर्चे में यात्रा, रहने-खाने और प्रतियोगिता से जुड़े अन्य जरूरी खर्च शामिल हैं।
कोठारी ने आयरलैंड के कारलो में हमवतन आडवाणी को 1133–477 के बड़े अंतर से हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का अपना खिताब बरकरार रखा।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


