साइना स्विस ओपन से बाहर

Ads

साइना स्विस ओपन से बाहर

  •  
  • Publish Date - March 25, 2022 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

बासेल, 25 मार्च (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शुरुआती बढ़त के बावजूद यहां महिला एकल के दूसरे दौर में मलेशिया की किसोना सेल्वादुरे से हारकर स्विस ओपन से बाहर हो गईं।

विश्व रैंकिंग में 23वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीता लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पायी और गुरुवार की रात को खेले गये इस मैच में 64वीं रैंकिंग की अपनी प्रतिद्वंद्वी से 21-17, 13-21, 13-21 से हार गई।

इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता किदांबी श्रीकांत सहित चार भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

भाषा पंत

पंत