नयी दिल्ली, 31 मई( भाषा ) भारतीय जूडो खिलाड़ी जसलीन सिंह सैनी और सुशीला देवी विश्व जूडो चैम्पियनशिप में खेलेंगे जो उनकी नजरें तोक्यो ओलंपिक के लिये उपमहाद्वीपीय कोटा हासिल करने पर होगी ।
टूर्नामेंट छह से 13 जून तक बुडापेस्ट में खेला जायेगा ।
सैनी पुरूषों के 66 किलो और सुशीला महिलाओं के 48 किलोवर्ग में उतरेगी ।
दोनों की नजरें अधिकतम अंक लेकर ओलंपिक के लिये भारत का उपमहाद्वीपीय कोटा हासिल करना चाहेंगे । विभिन्न वर्गों में उपमहाद्वीपीय कोटा खिलाड़ियों को मिलता है । आम तौर पर एक राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एक खिलाड़ी को कोटा मिलता है और उपमहाद्वीपीय कोटा से अन्य खिलाड़ी भी जा सकते हैं ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द