Salah’s team loses to Egypt : डौआला (कैमरून), 12 जनवरी (एपी) नाईजीरिया ने केलेची इलियानाचो के शानदार गोल की मदद से मोहम्मद सालाह जैसे स्टार फुटबॉलर की मौजूदगी वाली मिस्र की टीम को अफ्रीकन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में 1-0 से हराया।
नाईजीरिया के रक्षकों ने सालाह को कोई मौका नहीं दिया जबकि इलियानाचो 30वें मिनट में गोल करने में सफल रहे जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
एक अन्य स्टार खिलाड़ी रियाद महरेज के लिये भी दिन मुश्किल भरा रहा। उन्होंने और अल्जीरिया के उनके साथियों ने गोल करने के कई मौके गंवाये जिससे उनकी टीम ने खिताब बचाने के अपने अभियान की शुरुआत सियरो लियोन के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलकर की।
सूडान और गिनी बिसाउ के बीच खेला गया एक अन्य मैच भी गोलरहित ड्रा पर छूटा।
एपी
पंत
पंत