समीर एकल तथा सात्विक और पोनप्पा मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में

Ads

समीर एकल तथा सात्विक और पोनप्पा मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 06:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

बैंकॉक, 21 जनवरी (भाषा) भारत के समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां डेनमार्क के रासमुस गेमके को हराकर टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

विश्व में 31वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने गेमके को केवल 39 मिनट में 21-12, 21-9 से हराया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी जर्मनी के मार्क लैम्फस और इसाबेल हेट्रिच को 22-20, 14-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है।

समीर की विश्व में 17वें नंबर के गेमके के खिलाफ यह तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबले खेले गये थे उनमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी।

समीर का अगला मुकाबला डेनमार्क के ही तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेस एंटोनसेन से होगा जिन्हें वाकओवर मिला।

समीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं जीत के लिये पूरी तरह से आश्वस्त था। मैं अच्छी तैयारियों के साथ आया था। अगला मुकाबला डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। देखते हैं क्या होता है। यह कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाऊंगा। ’’

भाषा पंत

पंत