सैमसन का शतक, सीएसके के छह विकेट पर 207 रन

सैमसन का शतक, सीएसके के छह विकेट पर 207 रन

सैमसन का शतक, सीएसके के छह विकेट पर 207 रन
Modified Date: April 23, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: April 23, 2026 9:23 pm IST

मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के शतक की मदद से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 207 रन बनाए।

सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे।

उनके अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए ए एम गजनफर और अश्विनी कुमार ने दो दो विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में