संधू और शुभंकर ‘टर्किश एयरलाइंस ओपन’ के अंतिम दौर में नीचे फिसले

संधू और शुभंकर ‘टर्किश एयरलाइंस ओपन’ के अंतिम दौर में नीचे फिसले

संधू और शुभंकर ‘टर्किश एयरलाइंस ओपन’ के अंतिम दौर में नीचे फिसले
Modified Date: May 3, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: May 3, 2026 8:39 pm IST

बेलेक (तुर्किये) तीन मई (भाषा) भारत के युवराज संधू ‘टर्किश एयरलाइंस ओपन’ के अंतिम दौर में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 43वें स्थान पर रहे।

तीसरे दौर के बाद शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में शामिल रहे संधू ने चौथे दौर में पांच ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेला।

वह इससे पहले शुरुआती तीन दौर में 69-71-71 के स्कोर के बाद संयुक्त 11वें पायदान पर थे।

शुभंकर शर्मा (74) 70-75-74-74 के स्कोर के साथ कुल दो ओवर पर 65वें स्थान पर रहे।

मिकेल लिंडबर्ग ने 2026 टर्किश एयरलाइंस ओपन में दो स्ट्रोक से जीत हासिल कर अपना पहला डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता और यूएस पीजीए चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने आखिरी दौर में 69 का कार्ड खेलकर कुल 10 अंडर का स्कोर किया।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में