सौडल ओपन में संयुक्त 63वें स्थान पर रहे संधू

सौडल ओपन में संयुक्त 63वें स्थान पर रहे संधू

सौडल ओपन में संयुक्त 63वें स्थान पर रहे संधू
Modified Date: May 25, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: May 25, 2026 2:06 pm IST

रिंकवेन (बेल्जियम), 25 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर युवराज संधू को यहां सौडल ओपन के अंतिम दिन काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और आखिर में वह संयुक्त 63वें स्थान पर रहे।

डीपी वर्ल्ड टूर में पहली बार खेल रहे 29 वर्षीय संधू ने अंतिम दिन 73 का स्कोर बनाया। इस प्रतियोगिता में यह उनका एकमात्र ओवर पार स्कोर था। उन्होंने चार दौर में 70-68-68-73 के कार्ड खेले और आखिर में पांच अंडर पार के स्कोर के साथ अपने अभियान का समापन किया।

इस बीच डीपी वर्ल्ड टूर में सात बार के विजेता दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड स्टर्न ने 13 साल बाद कोई खिताब जीता।

स्टर्न का कुल स्कोर 18 अंडर पार (64-68-68-66) रहा।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी शुभंकर शर्मा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था लेकिन वह कट में जगह नहीं बना पाए थे।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में